पेट निकल गया है क्या करें?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 12:10

पेट की लटकती झूलती चर्बी को गायब कर देंगे ये नुस्खे, जल्द दिखता है असर :-

अजवाइन और जीरा

अजवाइन और जीरा सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही ये पेट की चर्बी को कम करने में भी सहायक होता है। इसके लिए आधा चम्मच जीरा और अजवाइन को एक गिलास पानी में मिलाकर रात में भिगोकर रख दें। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से उबालें। अब इसे एक गिलास में छानकर गर्म ही पीएं। रोजाना इसे सुबह खाली पेट पीने से बहुत जल्दी पेट की चर्बी कम होने लगती है।

नींबू और हल्दी

पेट की चर्बी को कम करने के लिए नींबू और हल्दी कारगर माना जाता है। इसके लिए आधा कटा हुआ नींबू को एक चुटकी हल्दी के साथ मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं। अब इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से जल्द असर दिखेगा।

दालचीनी और शहद

दालचीनी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आप दालचीनी और शहद को मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो ये आपके पेट पर जमी वसा को तेजी से कम करने में कारगर साब‍ित हो सकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा के साथ-साथ पेट की चर्बी भी कम करने के लिए कारगर उपाय माना जाता है। इसके लिए रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन करें। ऐसा करने से कुछ ही हफ्तों में चर्बी कम होने लगेगी।

लहसुन

लहसुन वजन घटाने के साथ-साथ पेट की चर्बी को कम करने में भी यह काफी उपयोगी है। इसके लिए नियमित रूप से लहसुन की दो कलियां चबाएं और फिर एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन कर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info